हनुमानगढ़ से विश्वास कुमार

हनुमानगढ में शुक्रवार को भुंन्नावाली गांव के ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।भाजपा नेता अमित सहू व भरत गोदारा मंडल संयोजक,नौरंगदेसर ने ग्रामीणों के भाजपा में शामिल होने पर खुशी जताते हुए कहा कि भाजपा की रीति नीति से प्रभावित व भाजपा परिवार पर विश्वास जताते हुए पंचायत समिति चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी ताराचंद गुडेसर ने अपने परिवारजनों व ग्रामीणों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।सदस्यता पूर्व मंत्री डॉ रामप्रताप ने दिलाई और डॉ रामप्रताप ने कहा कि गुडेसर परिवार व ग्रामीणों  के भाजपा पार्टी में शामिल होने से निश्चित रूप से पार्टी को मजबूती मिलेगी और आमजन की समस्याओं के निराकरण में भाजपा  कार्यकर्ता मिलकर ओर अधिक मजबूती से  कार्य करेंगे।प्रभुदयाल गुडेसर, रामचंद्र ,कालूराम ,रमेश कुमार ,अमित कुमार,रणवीर मेहरड़ा,जुगलकिशोर पारीक,चंद्रभान और टिक्कुराम आदि भाजपा में शामिल हुए।इस मौके पर अमित सहू,नौरंगदेसर मंडल संयोजक भरत गोदारा, देहात मंडल अध्यक्ष विजय झाझडा, पंचायत समिति सदस्य लखविंद्रसिंह,कृष्णलाल,जीतराम ,गुरमेल सिंह, गुरजंट सिंह, कालूराम सहारण,राजपाल बेनीवाल , सुभाष पारीक आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।