उदयपुर से भगवान प्रजापत की रिपोर्ट
नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया के द्वारा भगवान राम को लेकर दिये गये बयान के बाद अब बैकफुट पर आ गये है। मंगलवार को कटारिया ने अपना एक विडियों जारी करते हुए कहा कि मै और मेरी पार्टी कभी भी भगवान राम के अपमान के बारे में नही सोच सकती। भाजपा हमेशा से भगवान राम के आदर्शो पर चलती आई है और चलती रहेगी। इधर कटारिया ने अब विपक्ष पर आरोप लगाया है कि विपक्ष ने बयान को तोड मरोड कर पेश किया और विपक्ष इसके माध्यम से राजनैतिक रोटिया सेकना चाहती है।
कटारिया ने अब विपक्ष पर वार करते हुए कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी जब भगवान राम का मंदिर नही बना तो भाजपा के मन में इसकी पीड़ा थी और अब मंदिर का निर्माण हो रहा है तो यह बात विपक्षियों को रास नही आ रही है। हांलाकि अब विपक्षी भगवान राम के नाम से राजनैतिक रोटिया नही सेक पाएगें। उन्होने यह भी कहा कि भाजपा और वह स्वंय भगवान राम का पूरा सम्मान करते है। कटारिया ने यह भी कहा कि जिस पार्टी ने भगवान राम के अस्तित्व पर ही कोर्ट में सवाल खडे कर दिये अब उस पार्टी के नेताओं को मुझ पर सवाल खडे करने का अधिकार नही है। आपको बता दे कि कटारिया ने हाल ही में उदयपुर के बाठेडा खुर्द में भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया था जिसके बाद कटारिया चारो तरफ से घिर गये थे और इसके बाद जयपुर में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने प्रेस कांफ्रेस कर कटारिया के बयान की निंदा की थी साथ ही माफी मांगने की बात कही थी इसके अलावा कई संगठनों ने कटारिया के बयान की निंदा की थी जिसके बाद अब एक बार फिर कटारिया को अपने ही बयान पर स्पष्टीकरण देना पडा।


0 टिप्पणियाँ