उदयपुर से भगवान प्रजापत की रिपोर्ट
लेकसिटी उदयपुर की खूबसूरती को निहारने और यंहा पर छुट्टियां बिताने के लिए सेलीब्रिटियों का यहा पर जमावडा लगा रहता है। ऐसे में क्रिकेटर शिखर धवन भी इन दिनों उदयपुर में छुट्टिया बिता रहे है। इसी बीच शिखर धवन पिछोला झील के बीच बने जग मंदिर में राजस्थानी व्यंजनों का लुफ्त उठाने पंहुचे। उन्होने झील की खूबसूरती निहारने के लिए बोटिंग भी की। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपना वीडियो भी शेयर किया। आपको बता दे कि क्रिकेटर शिखर धवन शनिवार को उदयपुर पहुंचे थे, जहां से वह सड़क मार्ग से कुंभलगढ़ के लिए रवाना हो गए थे। इस दौरान शिखर ने कुंभलगढ़ दुर्ग के साथ अरावली की वादियों में खूब एंजॉय किया। वहीं अब शिखर झीलों के शहर उदयपुर में अपने चुनिंदा दोस्तों के साथ घूम रहे हैं, जहां वह झीलों के नजदीक मौसम का आनंद उठाते नजर आ रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम में गब्बर के नाम से मशहूर खिलाड़ी शिखर धवन के उदयपुर पहुंचने से खेल प्रेमियों के साथ शहरवासियों में भी खुशी का माहौल है। इधर शिखर धवन ने उदयपुर के कुछ क्रिकेट खिलाडियों और कोच से मुलाकात भी की।


0 टिप्पणियाँ