राजस्थान प्रदेश मे बरसात का दोर लगातार जारी है.बरसात का कई जिलो मे कहर भी देखने को मिला है.तो वही बरसात से प्रदेश के ताल तलैया नदी बांध उफान पर है.मौसम विभाग ने बुधवार को भी प्रदेश के विभिन्न जिलो भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार  मौसम का तात्कालिक पूर्वानुमान के अनुसार कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है.मौसम विभाग ने जयपुर, सवाईमाधोपुर, टोंक,बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, नागौर, सीकर, झुंझुनू, चूरू,भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर, प्रतापगढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कुछ स्थानों पर मेघगर्जन



आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।इधर जिला प्रशासन को भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन को अलर्ट किया गया है।

जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट,