चूरू से नरेश पारिक की रिपोर्ट
चूरू में नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच देखने आए नागौर निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. जहां युवक का शव सांडवा थाना क्षेत्र से गुजरने वाले लालगढ़ से जोगलसर सड़क मार्ग पर पड़ा मिला.सूचना पर मौके पर सांडवा थाना पुलिस सहित छापर थाना पुलिस पहुँची और मामले की जानकारी और मृतक युवक की शिनाख्ती के प्रयास शुरू किए तो मृतक की पहचान नागौर जिले के गांव मीठा माजरा के 35 वर्षीय हुकमाराम के रूप में हुई है जिसके चेहरे पर गहरे चोट के निशान मिले हैं.प्रारम्भिक तौर पर पुलिस युवक की हत्या की आशंका जता रही है और माना जा रहा है कि युवक की बेरहमी से पिटाई कर उसे मौत के घाट उतारा गया और शव को सड़क पर फैंका गया है.बरहाल पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और मृतक के परिजनों का इंतजार कर रहे हैं परिजनों के पहुँचने के बाद ही शव को मौके से उठाया जाएगा और पोस्टमार्टम करवा आगे की कारवाई की जाएगी.सांडवा थाने के एएसआई भरत सिंह ने बताया कि मृतक युवक अपने गांव मीठा माजरा से जोगलसर गांव में मैच देखने आया था.जानकारी अनुसार रविवार को ही जोगलसर गांव में नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ था.बरहाल पुलिस के अधिकारी मौके पर है और परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद ही पुलिस आगामी कारवाई करेगी


0 टिप्पणियाँ