ब्यूरो रिपोर्ट
राजस्थान एसडीआरएफ सेनानायक पंकज चौधरी, IPS के निर्देशन में पुलिस थाना सरमथुरा, जिला धौलपुर के दमोह झरने के पास जंगल में पिकनिक मनाने गए तीन युवक फंसे जाने पर SDRF रेस्क्यू टीम ने रात्रि में ही ड्रैगन लाइट व टॉर्च की मदद से अंधेरे जंगल में रेस्क्यू सर्च ऑपरेशन शुरू कर रोप रेस्क्यू की मदद से मध्य रात्रि के पश्चात दमोह झरने के पास जंगल में फंसे तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय नागरिकों एवं स्थानीय प्रशासन ने एसडीआरएफ द्वारा किए गए रेस्क्यू कार्य की सराहना की।


0 टिप्पणियाँ