कोटा जिले में नदियां उफान पर है और कई बरसाती नालों में भी पानी सड़कों के ऊपर से बह रहा है। इसके बावजूद भी बुधवार को एक लापरवाह रोडवेज बस चालक ने नाले को पार करने का प्रयास किया , लेकिन बीच बस नाले में जाकर बंद हो गई। रोडवेज बस कोटा से इटावा की तरफ जा रही थी। 

बतादें यह पुरा मामला स्टेट हाईवे 1-ए पर बूंदी जिले के देईखेड़ा थाना इलाके के माखिदा का है, जिसमें करीब 5 फुट पानी था। बस कोटा से इटावा की ओर जा रही थी, तभी बस बरसाती नाले में फंस गई। मामले की सूचना पर देईखेड़ा थाना के कांस्टेबल सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों को बुलाकर रेस्क्यू शुरू करवाया।स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत कर बस को रस्सियों के तारों से बांधकर खींचने की कोशिश की, जो सफल नहीं हो सका। इसके बाद सवारियों को आनन-फानन में रस्सियों के जरिए यात्रियों को बाहर निकाला गया।


 ऐसे निकाला बाहर यात्रियों को,


 स्थानीय लोग सबसे पहले रस्सियों के सहारे ड्राइवर की विंडो के नजदीक पहुंचे और एक-एक कर सवारियों को नीचे उतारा। इसके बाद पूरे रस्सी के सहारे स्थानीय लोग अपने पैर जमाए खड़े थे। इस तरह से करीब 40 सवारियों को सकुशल निकाल लिया गया।

कोटा से हँसपाल यादव,