भारत के इतिहास में 15 अगस्त का बहुत बड़ा महत्व है। स्वतंत्रता को प्राप्त करने के लिए भारत वासियों ने हर मूल्य को चुकाया है, आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर एबीवीपी ने देश भर में 1 लाख स्थानों पर ध्वजारोहण करने का संकल्प लिया है,जिसमें  एबीवीपी की ओर से चित्तौड़ प्रांत के सभी जिलों में आमजन के साथ लगभग 5000 स्थानों पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया है।

इसके बारे में जानकारी देते हुए प्रांत सहमंत्री रतन वैष्णव ने बताया कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर एबीवीपी इस वर्षगांठ को अमृत उत्सव के रूप में ग्राम वासियों के साथ मिलकर मनाएंगी,उन्होंने बताया कि इसी क्रम में चित्तौड़गढ़ जिले के एबीवीपी कार्यकर्ता और विद्यार्थी 200 से अधिक गांव में जाकर अलग-अलग स्थानों पर ग्रामीणों के साथ मिलकर ध्वजारोहण करेंगे, वही इसके बारे में जानकारी देते हुए जिला संयोजक पहलवान सालवी ने बताया कि इस अभियान में 400 से अधिक एबीवीपी के कार्यकर्ता शामिल रहेंगे,

उन्होंने बताया कि एबीवीपी चित्तौड़गढ़ करीब 200 स्थानों पर ध्वजारोहण करेगा  जहां पर ध्वजारोहण नहीं होता है, उन्होंने बताया कि इस को लेकर सभी प्रशासनिक तहसीलों के अलग-अलग मंडल बनाकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गांव में संपर्क करना शुरू कर दिया है, वहीं एबीवीपी की प्रभारी मेघा ने बताया की महिलाएं किसी भी कार्य में पीछे नहीं है और एबीवीपी के अमृत उत्सव के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं के साथ महाविद्यालय की छात्राओं को भी जोड़कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा।

चित्तौड़गढ़ से गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट,