चित्तौड़गढ़ जिले मे राजस्थान रोडवेज श्रमिक संगठन संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में पदाधिकारियों और कार्यकर्त्ताओ ने अपनी 11 सूत्रीय मांग के निस्तारण को लेकर चित्तौडग़ढ़ आगार प्रबंधक को मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
राजस्थान रोडवेज के विभिन्न श्रमिक संगठनों एटक सीटू आरआरटीसी रिटायर्ड एम्पलाई योजना एसोसिएशन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति के आह्वान पर शुक्रवार को राजस्थान रोडवेज बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया और आगार प्रबंधक ओम प्रकाश चेचानी को 11 सूत्रीय मांगों के निस्तारण के लिए ज्ञापन सौंपा,
इसके बारे में जानकारी देते हुए संयुक्त मोर्चा संयोजक श्याम प्रकाश सोनी ने बताया कि परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने परिवहन मंत्री बनने के बाद राजस्थान रोडवेज के कर्मचारियों कि कई लंबित मांगों के निस्तारण का वादा किया था।लेकिन अभी उनका कोई समाधान नही किया गया।उन्होंने बताया की 1 जुलाई 2021 से महंगाई भत्ते की अपेक्षित वृद्धि की जाए,
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप रोडवेज कर्मचारियों के वेतन एवं पेंशन 2016 से संशोधित की जाए, उन्होंने बताया कि जनहित में रोडवेज के बेड़े में नकारा हो चुकी बसों को बदलने एवं अतिरिक्त बसें जोड़ने की आवश्यकता है उन्होंने बताया कि अभी वर्तमान में 1500 नई बसों की खरीद हेतु राज्य सरकार रोडवेज को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएं,
वही विभिन्न श्रेणियों के 9000 से अधिक रिक्त पदों को भरा जाए, सहित कई अन्य उनकी मांगों पर शीघ्रता से विचार नहीं किया गया तो 27 अक्टूबर से पूरे राजस्थान में राजस्थान रोडवेज का चक्का जाम किया जाएगा जिसके लिए राजस्थान सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार होगी।
इस अवसर पर यूनियन से जुड़े मोहब्बत सिंह भाटी, पुरुषोत्तम जोशी मनोहर सिंह राव,कल्याण सिंह समिति के राजमल शर्मा, रामनिवास कुमावत, शंकर सिंह राणावत,जगदीश शर्मा, केसर सिंह शक्तावत सहित कई अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे
चित्तौड़गढ़ से गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट,


0 टिप्पणियाँ