उदयपुर से भगवान प्रजापत की रिपोर्ट। 

उदयपुर के गोगुंदा क्षेत्र में इन दिनों अजगर का खौफ बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से लगातार गोगुंदा और आसपास की बस्तियांे में अजगर निकलने से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इसी कडी में गोगुन्दा क्षेत्र की आबादी बस्ती के समीप एक खेत मे अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। 7 फीट लम्बा अजगर को देखकर एक बार तो खेत में काम कर रहे लोग भी सकते में आ गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने अजगर को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि गोगुंदा के छाली गांव में अमरसिंह ने अपने खेत में अजगर दिखने की जानकारी वन विभाग को दी। हालांकि ग्रामीणों ने पहले तो अपने स्तर पर अजगर को पकड़ने की पूरी कोशिश की। पर्याप्त संसाधन नही होने से अजगर पकड़ा नहीं जा सका। बाद में रेस्क्यू टीम ने करीब 1 घंटे मशक्कत कर अजगर को काबू में कर पकड़ लिया और उसे जंगलो में छोड़ दिया।