उदयपुर से भगवान प्रजापत की रिपोर्ट।
उदयपुर नगर निगम के पूर्व प्रतिपक्ष नेता मोहसिन खान पर शनिवार को एक व्यक्ति ने जानलेवा हमला कर दिया जिसके बाद से मोहसिन खान घायल हो गये। घायल अवस्था में इलाज के लिए मोहसिन को अम्बामाता थाना क्षेत्र में बने सेटेलाइट हॉस्पीटल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि पूर्व प्रतिपक्ष मोहसिन खान पर हमला करने वाले युवक का नाम इरफान है और इस जानलेवा हमले से पहले मोहसिन खान और इरफान के बीच कहासुनी हुई और कहासुनी का मामला इतना आगे बढ गया कि इरफान ने मोहसिन खान पर जानलेवा हमला कर दिया। इलाज के लिए सेटेलाइट हॉस्पीटल पंहुचे मोहसिन खान ने बताया कि वह घर के बाहर उनके पिता रोजाना की तरह पानी भर रहे थे। उसी दौरान इरफान आया और पिता से बदतमीजी करने लगा। इरफान की ओर से बदतमीजी करने के बाद वह घर से बाहर निकला और इरफान से कहासुनी हो गयी। इसी बीच इरफान ने मोहसिन खान पर जानलेवा हमला कर दिया। हांलाकि उस दौरान आसपास के लोग इकठ्ठा हो गये और लोगों ने इरफान को पकडकर वही बिठा दिया। मोहसिन खान ने इसी बीच पुलिस को जानलेवा हमले की सूचना दी। अम्बामाता थाना पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पंहुची और पुलिस ने सबसे पहले इरफान को हिरासत में लिया तो वही जख्मी मोहसिन खान को इलाज के लिए सेटेलाइट हॉस्पीटल लाया गया। हॉस्पीटल में मिडियाकर्मियों को मोहसिन खान ने बताया कि उनकी किसी से कोई पुरानी दुश्मनी नही है। उन्होने यह भी कहा कि वह सभी के लिए कार्य करते है और किसी को कोई झगडा नही है। कार्यवाही को लेकर मोहसिन खान ने बताया कि प्राथमिक तौर पर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने प्राथमिक सूचना के बाद इरफान को हिरात में ले लिया गया है।


0 टिप्पणियाँ