उदयपुर से भगवान प्रजापत

उदयपुर की डीएसटी और टीड़ी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध रूप से की जा रही गांजे की फसल को पकड़ा।उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे से 4 किलोमीटर अंदर एक गांव के खेत में मक्का की आड़ में गांजे की खेती हो रही थी। टीम ने खेत से 620 गांजे के पौधे बरामद किए है। डीएसटी प्रभारी दिलीप सिंह झाला और टीड़ी थानाधिकारी गोपाल कृष्ण परमार के नेतृत्व में टीम ने खेत मालिक देवीलाल मीणा को गिरफ्तार किया है। टीम ने मुखबीर की सूचना पर अचानक खेत पर दबिश देकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान टीम की गाड़ियों को देखकर गांव में हडकंप मच गया। टीम ने टीड़ी क्षेत्र के जाकर गांव में कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के बाद टीम ने गांजे के पौधों को उखाड़ा। इसके बाद एक वाहन में भरकर उसे टीड़ी थाने पहुंचाया गया। पुलिस आरोपी देवीलाल से पुछताछ कर रही है। बताया जा रहा है आरोपी देवीलाल लंबे समय से बिना लाइसेंस हीं अपने खेत में मक्के की फसल के साथ गांजे की खेती कर रहा था। पुलिस ने करीब 280 किलों के करीब गांजे की फसल को जब्त किया है।