सवाई माधोपुर से हेमेंद्र शर्मा

राजसमंद सांसद व सवाईमाधोपुर की पूर्व विधायक राजकुमारी दीया कुमारी आज सवाई माधोपुर जिले के दौरे पर है।जहाँ दिया कुमारी ने पंचायतराज चुनावो के मध्यनजर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में धुँआधार चुनाव प्रचार किया और आमजन से भाजपा के समर्थन में मतदान करने की अपील की , दिया कुमारी ने बौंली, खिरनी,भाड़ौती ,मलारना डुंगर ,खिलचीपुर शेरपुर के दौरे पर है । जहाँ दिया कुमारी ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया और कई जगहों पर चुनावी सभा को संबोधित किया।सभास्थल पर व मंच पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा दीया का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। भाजपा प्रत्याशियों ने भी दीया को राजस्थानी ओढ़नी व लूगडी ओढ़ाकर उनका भव्य स्वागत किया। जनसभाओं को संबोधित करते हुए दीया कुमारी ने मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए राजस्थान की कांग्रेस सरकार के विरुद्ध जमकर तंज कसे। पूर्व सवाईमाधोपुर विधायक व राजसमंद सांसद दिया कुमारी ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार पूर्व भाजपा सरकार के विकास कार्यों के फीते काटकर श्रेय ले रही है।दीया कुमारी ने सूबे की गहलोत सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए आमजन से भाजपा को जीताने की अपील की। दीया कुमारी ने जिले के सभी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगे और क्षेत्र के विकास हेतू हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि दीया कुमारी क्षेत्र में राजनैतिक आदर्श के रूप में छवि रखती हैं एसे में उद्बोधन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।