उदयपुर से भगवान प्रजापत
उदयपुर बार एसोसिएशन के सदस्यों ने विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट एन आई एक्ट केसेज संख्या पांच के पीठासीन अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए न्यायालय परिसर में जमकर नारेबाजी की उदयपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट एन आई एक्ट केसेज संख्या 5 के पीठासीन अधिकारी का रवैया अधिवक्ताओं के प्रति अच्छा नहीं है पीठासीन अधिकारी के द्वारा लगातार अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है उन्होंने यह भी कहा कि न्यायालय में लंबित मामलों के दौरान कई बार पीठासीन अधिकारी के द्वारा अधिवक्ताओं के मामले में हस्तक्षेप भी किया जाता है। इसलिए अधिवक्ताओं ने परेशान होकर पीठासीन अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोला है उन्होंने साफ किया कि 1 दिन के लिए अधिवक्ताओं ने इस कोर्ट में पैरवी नहीं करने का निर्णय लेते हुए न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया है।


0 टिप्पणियाँ