उदयपुर जिले के भींडर क्षेत्र में अवैध रूप से डोडा-चुरा परिवहन कर ले जा रहे दो युवकों को पुलिस ने पकडा है। युवकों के कब्जे से एक स्कूटी में रखे कट्टों से 57 किलो अवैध डोडा चुरा भी बरामद किया गया है। दोनो युवक यह अवैध डोडा कहाँ लेकर जा रहे थे।
इस पर अभी पुलिस जानकारी जुटा रही है। स्कूटी पर डोडा तस्करी के इस मामले ने सबके होश उड़ा दिए है। थानाधिकारी यशवंत सोलंकी ने बताया कि भींडर पुलिस ने विजयामगरी रोड पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक स्कूटी पर सवार दो युवकों को रोका और कट्टे में भरे सामान के बारे पूछा, तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया। पुलिस ने दोनों को पकड़कर जब दोनों प्लास्टिक कट्टो को चेक किया तो अंदर डोडा-चुरा भरा हुआ मिला।
पुलिस ने अवैध रूप से डोडा चुरा परिवहन करने के मामले में ऊंकार लाल और प्रहलाद सिंह राणावत को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि दोनों युवक स्कूटी की मदद से संभवतया आसपास ही कही यह माल पहुंचा रहे होंगे। हालांकि इस बारे में पुछताछ कर माल लेने वाले तक पहुंचा जा सके।
उदयपुर से भगवान प्रजापत,


0 टिप्पणियाँ