सवाई माधोपुर जिला प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीणा गुरुवार को सवाई माधोपुर जिले के दौरे पर रहे । इस दौरान प्रभारी मंत्री ने बारिश से प्रभावित गांवों व ओवरफ्लो बांधो का दौरा कर हालातों का जायजा लिया । इस दौरान जिला प्रभारी मंत्री जिले के बोंली कस्बे पहुंचे जहाँ उन्होंने पंचायत समिति सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में बारिश से हुई अतिवृष्टि एंव बरसात के हालातों की समीक्षा की ।
इस दौरान प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीणा ने जिले में बरसात की स्थिति, बांधों की भराव एवं चादर चलने की स्थिति, गांव में पानी भराने की स्थिति , कच्चे पक्के मकान गिरने, खेतों में पानी भरने सहित रास्ते अवरोध होने के संबंध में कलेक्टर व संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए । प्रभारी मंत्री ने सुरवाल सहित बारिश के कारण जलभराव से प्रभावित गाँवो का दौरा किया और हालातों का जायका लिया । इस दौरान प्रभारी मंत्री ने आमजन से संवाद कर समस्याओं की जानकारी ली और सबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही गाँवो में जलभराव के कारण आमजन को हो रही परेशानियों को लेकर राहत कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिए ।
इस दौरान प्रभारी मंत्री भगवतगढ मार्ग पर जलभराव को लेकर कहा कि उनके द्वारा मुख्यमंत्री से बात की जाएगी और सुरवाल भगवतगढ पर पुलिया के निर्माण का प्रयास किया जाएगा । ताकि भविष्य में ग्रामीणों को परेशानी नही हो और जलभराव से भगवतगढ मार्ग अवरुद्ध नही हो , प्रभारी मंत्री ने जिला कलेक्टर एंव पुलिस अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए और बारिश से प्रभावित गाँवो में रेस्क्यू टीमें तैनात करने व राहत कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिए।
सवाईमाधोपुर से हेमेंद्र शर्मा की रिपोर्ट,




0 टिप्पणियाँ