बारां बृजेश कलवार

बारां जिले के अन्ता में पुलिस द्वारा गांजे की तश्करी करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया साथ ही आरोपियों के कब्जे से 4 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया है

थानाधिकारी अनिल कुमार पाण्डे ने बताया कि अंता के रावण जी के चौक के पास गश्त के दौरान दो बाइक सवार व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को देखकर  भागने की कोशिश करने लगे शक होने पर दोनो व्यक्तियों रोक कर तलाशी ली गई तो उनके पास से 4 किलो 700 ग्राम गांजा मिला ओर दोनो आरोपीयो पप्पू उर्फ महेंद्र निवासी बाराँ व दयाराम अहेड़ी निवासी गाड़ी घट्टा किशनगंज खिलाफ अवैध गांजे की तस्करी में मुकदमा दर्ज किया गया है साथ ही पकड़े गए दोनो आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है ।पुलिस द्वारा गांजे की तस्करी में  प्रयोग की गई बाइक को भी जब्त किया गया है।