श्रीगंगानगर से राकेश मितवा,

स्वर्गीय मेजर ध्यान चंद के जन्म दिवस व राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर श्रीगंगानगर के महाराजा गंगासिंह राजकीय स्टेडियम में जिला कलक्टर  जाकिर हुसैन व अतिरिक्त जिला कलक्टर  भवानी सिंह पंवार खिलाड़ियों से रूबरू हुए। उन्होंने सभी खेल मैदानों का जायजा लिया व खिलाड़ियों के नियमित अभ्यास को बारीकियों से देखा। इसके अलावा उन्होंने तीरंदाजी रेंज का उद्घाटन किया। अब श्रीगंगानगर के खिलाड़ियों को महाराजा गंगा सिंह स्टेडियम में नियमित रूप से तीरंदाजी खेल का भी प्रशिक्षण मिलेगा, इसके लिए सीनियर खिलाड़ी शिवकरण सिंह व श्रवण कुमार अपनी निःशुल्क सेवाएं देंगे।


जिला कलक्टर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्हें खेल के क्षेत्रा में आगे बढ़ने, देश का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया व देश में खेलों के प्रति बदल रहे सकारात्मक माहौल के बारे में बताया। युवाओं को खेलों से जुड़ने व नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने स्टेडियम में निःशुल्क प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षकों की सेवाओं की सराहना की। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र कुमार विश्नोई, कबड्डी प्रशिक्षक सुरजीत सिंह, एथलेटिक्स प्रशिक्षक शमशेर सिंह, बास्केटबाॅल प्रशिक्षक हरजिंदर सिंह, जूडो प्रशिक्षक जगदीप सिंह व कुश्ती प्रशिक्षक सुभाष, खिलाड़ी व खेल प्रेमी उपस्थित रहे