ब्यूरो रिपोर्ट

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सेहत बिल्कुल ठीक है और उन्हें कुछ चिकित्सीय परामर्श के साथ SMS अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सलाह के मुताबिक उन्हें कुछ दिनों तक घर पर रहकर कर ही, स्वास्थ्य लाभ लेना पड़ेगा।

बता दें कि एंजियोप्लास्टी के बाद मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। हालांकि अस्पताल से घर जाने के बाद भी कुछ दिनों तक चिकित्सकों ने उन्हें घर पर ही आराम करने की सलाह दी है। इसके अलावा एक मेडिकल टीम भी उनके घर पर मौजूद रहेगी। जहां 24 घंटे उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रखी जाएगी।शनिवार देर शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था जिसमे वे एकदम स्वस्थ पाए गए। हालांकि उन्हें 1 दिन और चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया और अब उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। उल्लेखनीय है कि गहलोत शराब,सिगरेट और तम्बाखू आदि जैसी व्यसनों से सदा से दूर रहें हैं तथा खान-पान भी बेहद संतुलित रखते हैं। ऐसे में उनके ह्रदय की एक धमनी ब्लॉक होना सभी को चकित कर गया।  डॉक्टर्स के अनुसार यह पोस्ट कोविड असर है।  उन्हौने सलाह दी कि कोविड से सफलतापूर्वक उबर चुके सभी लोगों को अपनी सेहत पर नजर रखनी चाहिए और किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर चिकित्सीय परामर्श लेना चाहिए।