झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत

राजस्थान प्रदेश मे कोयले की कमी से चल रहे बिजली संकट के बीच झालावाड़ से राहत की खबर आई है, झालावाड़ के उंडल गांव स्थित कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट की 600 मेगावाट की पहली यूनिट से आज बिजली उत्पादन शुरू हो गया, आज तड़के कोयले की एक रैक पहुंचने के बाद थर्मल प्रशासन ने पहली यूनिट को सिंक्रोनाइज कर दिया। गौरतलब है कि कल शाम को थर्मल प्रशासन को कोयले की रैक मिलने की सूचना मिलने के बाद थर्मल प्रशासन ने पहली यूनिट को लाइटअप कर दिया था, इसके बाद पहली यूनिट को सिंक्रोनाइज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी,और आज सुबह जैसे ही थर्मल में कोयले की रैक पहुंची उसके बाद थर्मल प्रशासन ने विद्युत उत्पादन शुरू कर दिया, ऐसे में बिजली की कमी से जूझ रहे प्रदेश को काफी राहत मिलने की उम्मीद है, 600 मेगावाट की कालीसिंध थर्मल की पहली यूनिट के शुरू हो जाने से प्रदेश को बिजली उत्पादन में काफी राहत मिलेगी, तो वही थर्मल प्रशासन ने जल्द ही आज दोपहर तक कोयले की एक और रैक मिलने की भी उम्मीद जताई है, थर्मल प्रशासन का कहना है कि यदि इसी तरह नियमित रूप से कोयले की रैक पहुंचती रही तो जल्द ही थर्मल की दूसरी यूनिट भी शुरू कर दी जाएगी, कालीसिंध थर्मल की पहली यूनिट से विद्युत उत्पादन शुरू हो जाने से थर्मल प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों में भी खुशी की लहर है ।