करौली से अवनीश पाराशर की रिपोर्ट

करौली शहर सहित जिलेभर मे रवाना को भाई- बहिन के प्यार का पर्व रक्षाबन्धन धुम-धाम के साथ मनाया गया.बहिनो ने भाईयो की कलाई पर रक्षाकवच राखी बाॅधते हुऐ भाईयो की सुख-समृद्री की कामना की. वही भाईयो ने बहिनो से जिन्दगी भर अपना फर्ज निभाने का वादा करते हुऐ बहिनो को उपहार स्वरूप कपडे और नकदी भेट की.

जिले में सुबह से ही रक्षाबन्धन के त्यौहार के चलते बाजारों में भी चहल कदमी नजर आई. रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए मिठाइयों की दुकान और राखियां की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली. बाजारों में ग्राहकों की चहलकदमी होने से दुकानदार खुश नजर आए.वही रोडवेज बसो मे भी महिलाओं की भीड देखने को मिली।बतादे रक्षाबन्धन के उपलक्ष्य मे राडवेज विभाग ने राज्य सरकार के आदेशानूसार महिलाओ को निःशुल्क यात्रा करवाई. बहन और भाई सोशल मीडिया व फोन के जरिए एक-दूसरे को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए भी नजर आए.