झालावाड़ से हरि मोहन चोडॉवत की रिपोर्ट
हर वर्ष भाई- बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर बहने अपने जेल में बदं भाईयो को राखी बांधती थी। जिसकी वजह जेल में बहनों की भारी भीड़ लगती थी। लेकिन इस बार यह भीड़ नहीं दिखाई दे रही है। क्योकि कोरोना संकट को देखते हुए इस बार रक्षाबंधन पर झालावाड़ सहित जिले की जेलों में कोरोना गाइडलाइन की पालना के तहत राखी की अनुमति नही दी गई।इसके चलते कई बहने जेल में बंद अपने भाइयों से मिलने आई तो उनको महरूम ही रहना पड़ा और भाई की कलाई पर राखी नही बांधने दी।
जेल प्रशासन ने सिर्फ उनसे लिफाफे में राखी ली गई। जो बाद में जेल में बंद भाई को प्रशासन द्वारा दी जाएगी। वही जब दूर से बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने आई ओर उसको नही मिलने दिया गया तो बहन का भाई के प्रति अपना प्रेम झलक उठा और आसुंओ की धारा बह निकल पड़ी।हालांकि कैदियों तक उनकी बहन की राखी पहुँचाने के लिए जेल में हेल्प डेस्क बनाई हुई थी।

0 टिप्पणियाँ