राजधानी जयपुर की मानसरोवर थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमे एक खरीददार भी शामिल है। पुलिस ने इनके कब्जे से  13 चोरी के दुपहिया वाहन जब्त किए गए है। आरोपियों ने पूछताछ में दो दर्जन से अधिक वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूला है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण जयपुर हरेंद्र महावर ने बताया कि मानसरोवर थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के रोहित गुर्जर उर्फ मोनू उर्फ बाजा निवासी सराय छोला जिला मुरैना मध्यप्रदेश,पिन्टू जाटव निवासी भुसावर जिला भरतपुर हाल मानसरोवर और  धमेन्द्र सिंह कुशवाह निवासी नारखी जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से अब तक 13 दुपहिया वाहन जब्त किया जा चुके है। सभी आरोपित कुख्यात वाहन चोर हैं, जिन्होंने अब तक दर्जनों दुपहिया वाहन चोरी की है और वाहन चोरी के विभिन्न मामलों में



गिरफ्तार भी हो चुके हैं। आरोपी जेल से बाहर आते ही वाहन चोरी करना शुरू कर देते हैं। आरोपियों ने जयपुर के मानसरोवर, मुहाना और शिप्रापथ क्षेत्र से करीब दो दर्जन मोटरसाइकिल चोरी करने कबूली है। वहीं आरोपित रोहित उर्फ मोनू उर्फ बाजा पूर्व में हीरा पथ पेट्रोल पंप पर पंप कर्मियों के  साथ मारपीट करने के साथ तोडफोड करने के मामले में भी पिछले 7 महीने से वांछित चल रहा था।

ब्यूरो रिपोर्ट।