राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शनिवार शाम 12वीं कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय का परिणाम जारी कर दिया है. खास बात यह है कि बोर्ड के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि पंजीकृत विद्यार्थी सभी उत्तीर्ण हुए हैं. कोरोना काल की वजह से राजस्थान सरकार ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा निरस्त कर दी थी.और सभी विद्यार्थियों को पास करने के बाद विशेष बात यह भी रही कि नागौर जिले के एक विद्यार्थी को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने 101% के साथ पास किया है अब इसे बोर्ड प्रशासन की खामियां कहें या रिजल्ट जारी करने की जल्दीबाजी कहे।


दरअसल शनिवार शाम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय का परिणाम जारी कर दिया है.इस बार कोरोना संकट के चलते सभी विद्यार्थियों को पास किया गया है.लेकिन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रशासन की खामी की वजह से नागौर जिले के बोराबार कस्बे के राना बाई पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अंजली जागिंर पुत्री रामेश्वर दयाल माता का नाम भंवरी देवी को बोर्ड की ओर से 101% दी गई है। छात्रा ने जब मार्कशीट को कंप्यूटर से निकलवाया 

तो वह भी आश्चर्य में पड़ गई. मार्कशीट में हिंदी कंपलसरी में 101 नबंर, इंग्लिश में 100 नंबर, फिजिक्स में 100 नंबर, केमिस्ट्री में 100 नंबर,बायोलॉजी में 100 नंबर,टोटल 500 मे से 501 मार्क दिये गये है.रिजल्ट घोषित होने के बाद जब छात्रा के परिजनों और लोगो को पता चला तो चर्चा का बिषय बन गया है।

 अजमेर ब्यूरो रिपोर्ट,