राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शनिवार शाम 12वीं कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय का परिणाम जारी कर दिया है. खास बात यह है कि बोर्ड के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि पंजीकृत विद्यार्थी सभी उत्तीर्ण हुए हैं. कोरोना काल की वजह से राजस्थान सरकार ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा निरस्त कर दी थी.और सभी विद्यार्थियों को पास करने के बाद रिजल्ट पर नजर डाले तो सिर्फ 2 विधार्थी ही थर्ड डिवीजन पास हुए, बाकि आठ लाख स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन पास हुए है.और 1.93 प्रतिशत विधार्थी फेल किये गए हैं. बात की जाए रिजल्ट घोषित होने के बाद की तो एजुकेशन एक्सपर्टो का कहना है कि यह फार्मूला विधार्थियों के करियर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।



यह रहा RBSC का रिजल्ट,

शनिवार शाम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय का परिणाम जारी कर दिया है.इस बार कोरोना संकट के चलते सभी विद्यार्थियों को पास किया गया है.बात की जाये विषयों के हिसाब से तो आर्ट्स विषय के विधार्थियों का 99.19% रिजल्ट रहा है.आर्ट्स विषय मे 59 हजार 2218 विधार्थियो मेसे 59 हजार 2051 विधार्थी शामिल हुए. जिनमे से 58 हजार 637 विधार्थी फर्स्ट डिवीजन पास हुए, 867 सेकंड डिवीजन और दो थर्ड डिवीजन पास हुए बाकी 1479 सप्लीमेंट्री में आये है। कॉमर्स विषय में 99.73 प्रतिशत रिजल्ट रहा, इस विषय में 31993 विद्यार्थियों में से 31982 विद्यार्थी शामिल हुए.जिनमे 31985 फर्स्ट डिवीजन पास, 18 सेकंड डिविजन, और 33 सप्लीमेंट्री में आए हैं. इसी के साथ विज्ञान विषय का 99.52% रिजल्ट रहा. जिनमें 236030 विद्यार्थियों में से 235956 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए.जिनमे से 234819 विधार्थी फर्स्ट डिवीजन पास हुए, 8 सेकंड डिविजन, बाकी 103 सप्लीमेंट्री में आए हैं.

अजमेर ब्यूरो रिपोर्ट,