राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से हाल ही में जारी किए गए आरएएस भर्ती परीक्षा 2021 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। तकनीकी कारणों के चलते बुधवार से ऑनलाइन आवेदन नहीं किए जा सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को और इंतजार करना पड़ेगा।


आरपीएससी की संयुक्त सचिव नीतू यादव ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि आरएएस भर्ती परीक्षा 2021 के तहत बुधवार 28 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। तकनीकी कारणों के चलते फिलहाल अभ्यर्थी अभी आवेदन नहीं कर सकेंगे। आवेदन कब से भरे जाएंगे फिलहाल इस संबंध में निर्णय नहीं लिया गया है। आयोग की ओर से विज्ञप्ति जारी कर ऑनलाइन आवेदन करने की सूचना अभ्यर्थियों को दी जाएगी। आपको बता दें कि आयोग ने पिछले दिनों ही राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2021 का विज्ञापन जारी किया था। जिसमें 28 जुलाई से 27 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन की तिथि निर्धारित की गई थी। अब इसे स्थगित कर दिया गया है।

अजमेर से नवीन वैष्णव की रिपोर्ट,