मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नेे प्रतापगढ़ जिले के धरियावद विधानसभा क्षेत्र की जाखम वृहद सिंचाई परियोजना तथा गागरी लघु सिंचाई परियोजना में नहरी तंत्र की मरम्मत तथा जीर्णोद्धार से जुड़े तीन कायोर्ं के लिए 22 करोड़ 80 लाख रूपए मंजूर किए हैं।
मुख्यमंत्री ने जाखम वृहद सिंचाई परियोजना की दायीं मुख्य नहर, तीन वितरिकाओं तथा 23 माइनरों की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कायोर्ं के लिए 11 करोड़ 40 लाख रूपए तथा दायीं एवं बायीं मुख्य नहर पर 14 एक्वाडक्ट की मरम्मत के लिए 7 करोड़ 28 लाख रूपए स्वीकृत किए हैं। इसी के साथ उन्होेंने गागरी बांध एवं इसके नहरी तंत्र की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य के लिए 4 करोड़ 12 लाख रूपए की भी मंजूरी दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट।


0 टिप्पणियाँ