झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत की रिपोर्ट। 

बरसात में मछलियों की वंश वृद्धि को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध के आदेश का पालन नही होने पर  मीडिया ने प्रमुखता से खबर को दिखाया जिसपर मत्स्य विभाग तो कुंभकर्ण की नींद से नही जागा परन्तु झालावाड़ जिले की गंगधार पुलिस ने दो अलग अलग जगहो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए दो पीकअप जप्त करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया। 

दरअसल प्रशासन ने प्रतिबंध का निर्देश भी जारी किया है। इसके बावजूद गंगधार क्षैत्र की छोटी कालीसिंध और चंबल नदी में मछली पकड़ने की होड़ देखने को मिल रही थी बाजार में बिक रहीं मछलियां इसका प्रमाण है। प्रतिबंध के दौरान मत्स्य आखेट किए जाने व नियमों के उल्लंघन पर दंडित किए जाने का प्रावधान है। वर्षाकाल मे मछलियो का प्रजनन काल होता है ऐसे मे नदियो में मत्स्याखेट पर प्रतिबंध होता इस समय इनकी संख्या में वृद्घि होती है। नदियो में धडल्ले से मत्स्याखेट के चलते जलाशय में मौजूद विविध प्रजातियों की मछलियों पर संकट खड़ा हो गया है। गंगधार क्षैत्र मे अधिकांश बडी नदियो में मछली मारने का काम खुलेआम जारी था इसके पीछे मत्स्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के द्वारा निरीक्षण नहीं किए जाने का अभाव है।

गंगधार एसएचओ संजय मीणा व टीम ने डग रोड और उन्हेल रोड़ पर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए दो पीकअप को जप्त किया दोनों पीकअप मे 33 क्विटल मृत मछलिया पाई गई इसके साथ एक आरोपी श्यामलाल भील निवासी हनुमंतिया , थाना नारायणगढ जिला मंदसौर मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया है पुलिस ने मत्स्य अधिनियम की धाराओ मे प्रकरण दर्ज किया है।