सवाई माधोपुर से हेमेंद्र शर्मा की रिपोर्ट।
सवाई माधोपुर में आज बुधवार को काँग्रेस पदाधिकारियों एंव कार्यक्रताओं द्वारा काँग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल वृधमान के नेतृत्व में कोरोना काल के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर शहर डिस्पेंशरी व बजरिया डिस्पेंशरी पर कार्यरत चिकित्साकर्मियों का सम्मान किया गया । इस दौरान काँग्रेस पदाधिकारियों ने चिकित्साकर्मियों को प्रसंसा पत्र देकर एंव माला पहनाकर सम्मान किया । काँग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल वृधमान ने बताया कि कोरोना काल में चिकित्साकर्मियों द्वारा अपनी जान की परवाह किये बीना निस्वार्थ भाव से आमजन की सेवा की गई है । ऐसे में काँग्रेस द्वारा आज जिला मुख्यालय के शहर डिस्पेंशरी एंव बजरिया डिस्पेंशरी पर कार्यरत सभी चिकित्साकर्मियों का सम्मान किया गया है ।


0 टिप्पणियाँ