अफगानिस्तान के राजदूत फरीद मामुन्दजई और हनुमानगढ़ जिले के हरिपुरा गांव के एक किसान बलकौर ढिल्लों के बीच ट्विटर पर हो रही चर्चा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान के राजदूत फरीद मामुन्दजई से कहा कि वे गुजरात के हरिपुरा भी जाएं और हनुमानगढ़ जिले के बलकौर ढिल्लों के गांव हरिपुरा भी जाएं साथ ही उन्होंने लिखा कि ये भारत-अफगानिस्तान के रिश्तों की खुशबू की एक महक है।

इस तरह प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जिले के सामान्य किसान बलकौर ढिल्लों का नाम लेते हुए अफगानिस्तान के राजदूत को हनुमानगढ़ जिले के हरिपुरा जाने का कहने पर जिले के निवासियों में खुशी है वहीं किसान बलकौर ढिल्लों ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने मुझ जैसे आम किसान को याद किया, हनुमानगढ़ जिले के मेरे गांव को याद किया और अफगानिस्तान के राजदूत को मेरे गांव आने का न्यौता दिया इससे उसको, पूरे जिले को और राजस्थानवासियों को खुशी मिली है।


किसान ने कहा कि राजदूत ने ट्विटर पर मुझे कहा कि अगर मैं हनुमानगढ़ जिले के हरिपुरा आऊं तो क्या राजस्थानी पगड़ी से उसका स्वागत करोगे तो इस पर किसान ने जवाब दिया कि राजस्थानी के साथ पंजाबी पगड़ी पहनाकर आपका गांव आने पर भरपूर स्वागत किया जाएगा। इस तरह एक किसान और राजदूत के बीच बातचीत में प्रधानमंत्री के ट्वीट करने से ये ट्वीट ट्विटर पर छा गया और दिनभर में सैंकड़ों लोगों ने इस पर रीट्वीट किया। दरअसल किसान को अफगानिस्तान के राजदूत ट्विटर पर फॉलो करते हैं


कल डॉक्टर डे पर राजदूत ने लिखा कि वो एक डॉक्टर के पास इलाज करवाने गए तो डॉक्टर ने यह कहते हुए फीस नहीं ली कि अफगानिस्तान से भारतीयों को प्यार है इस पर राजदूत ने लिखा कि भारत बहुत प्यारा है। इसके जवाब में किसान ने लिखा था कि आप हरिपुरा आओ तब राजदूत ने लिखा कि गुजरात के सूरत का हरिपुरा क्या और इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने किसान का नाम लेते हुए लिखा कि आप बलकौर ढिल्लों के हरिपुरा भी जाओ और गुजरात के हरिपुरा भी जाओ। इस तरह पीएम मोदी ने एक आम किसान और हनुमानगढ़ जिले का नाम लेने से जिले का मान बढ़ाया है वहीं ये पोस्ट कल से जिले में सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

हनुमानगढ़ से विश्वाश कुमार की रिपोर्ट।