मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुरूप एवं खाद्य एवं नागरिक विभाग के शासन सचिव के निर्देशानुसार नागरिकों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के समस्त लाभ जन आधार कार्ड के माध्यम से उपलब्ध करवाये जायेंगे।
श्रीगंगानगर के जिला कलेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि इस योजना में प्रथम चरण में राशन कार्डधारी परिवारों के जिन सदस्यों की जनआधार कार्ड से मैपिंग नहीं है, उनकी मैपिंग की जानी है तथा एनएफएसए राशन कार्ड धारी ऐसे परिवार जिनके पूरे परिवार का जन आधार नामांकन नहीं है, ऐसे परिवारों का नामांकन किया जाना है। जिला श्रीगंगानगर में तीन ब्लाॅक, दो ग्रामीण व एक शहरी में पदमपुर व सादुलशहर ग्रामीण व श्रीगंगानगर शहरी का चयन किया गया है। 31 जुलाई 2021 तक मैपिंग का कार्य पूरा किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि एनएफएसए राशन कार्ड धारी सदस्य जिनका जन आधार कार्ड से मिलान नहीं हो रहा, उन सदस्यों का केवाईसी के माध्यम से जन आधार नामांकन किया जायेगा। इस प्रक्रिया में राशन डीलर को संबंधित सदस्य का आधार कार्ड लिया जाना है। नये सदस्य के नामांकन हेतु एक फोटो आधार कार्ड की प्रति, आधार नहीं होने पर आधार ईआईडी की प्रति ली जायेगी। केवाईसी का कार्य निर्धारित प्रपत्र में किया जायेगा। प्रपत्रा डीएसओ व सांख्यिकी में उपलब्ध है। ब्लाॅक सांख्यिकी अधिकारी निर्धारित प्रपत्र संबंधित राशन डीलर को देंगे।
राशन की दुकान पर परिवार द्वारा जब राशन लिया जायेगा, तब पोस मशीन पर संबंधित परिवार से प्रपत्र भरे जाने का संकेत केवाईसी की आवश्यकता का संदेश प्रदर्शित होगा। जन आधार नामांकन करवाने के लिये राशन डीलर व नियुक्त सरकारी कार्मिक द्वारा प्रोत्साहित किया जायेगा।
श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर


0 टिप्पणियाँ