शहर में एटीएम से रुपए गायब करने का एक नया मामला सामने आया है जहां आज एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा शहर के जाट बाजार स्तिथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया परिसर में लगे एटीएम को हैक करके 70000 रुपए निकाल लिए गए जिसकी सूचना बैंक प्रशासन को मिलने पर बैंक प्रशासन द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। फिलहाल कोतवाली पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

इस दौरान जानकारी देते हुए कोतवाली पुलिस थाने की एएसआई कमला ने बताया कि आज शाम थाने पर शहर के जाट बाजार स्तिथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी राकेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैंक परिसर के नीचे लगे एटीएम को हैक करके 70000 हजार रुपए निकाल लिए जिस पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
सीकर से सुरेंद्र माथुर की खबर