करौली अतिरिक्त जिला सुदर्शन सिंह तोमर ने कहा कि जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षाेल्लास के साथ कोरोना से बचाव के उपायों व नियमों का पालन करते हुए मनाया जाएगा। सभी विभागीय अधिकारी स्वतन्त्रता दिवस समारोह से संबंधित कार्यों को तय की गई समय सीमा मे पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम में कोरोना महामारी की गाइडलाइन का पालन करते हुए पूर्ण हर्षाेल्लास के साथ मनाया जायेगा।
सोमवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित बैठक में तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश प्रदान करते हुये यह बात कही। उन्होने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह हर वर्ष की तरह भव्य एवं हर्षाेल्लास के साथ आयोजित होगा, लेकिन कोराना गाइडलाइन की पूर्ण पालना कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि समारोह में विद्यालयों के छात्र-छात्रा, अन्य युवा कलाकार भाग लेने के संबंध में राज्य सरकार कि नई गाईडलाइन के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।
पुलिस विभाग की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पुलिस, आरएसी एवं होम गार्ड की विभिन्न टुकड़ियां परेड में शामिल होंगी। कार्यक्रत में प्रवेश, बैठक व्यवस्था, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित हर आयोजन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की पालना सुनिश्चित की जायेगी। समारोह स्थल पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सरकार द्वारा जारी की गई गाईड लाईन की पालना करनी होगी। लोगो को मास्क लगाकर ही प्रवेश दिया जायेगा। सीढ़ियों पर सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार मार्किंग कर बैठक व्यवस्था का प्रबंध करें। उन्होंने बताया कि कोरोना से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों, चिकित्साकर्मियों, सफाईकर्मियों तथा महिला एवं बाल विभाग विभाग के कार्मिकों को कोरोना वारियर्स के रूप में आमंत्रित किया जाएगा।
सम्मानित होने वाले लोग 7 अगस्त तक जमा कराये फार्म,
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि स्वतन्त्रता दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 9.05 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रीय धुन पर गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। मुख्य अतिथि परेड़ का निरीक्षण कर मार्च पोस्ट की सलामी लेगें। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा शहीद सैनिकों के आश्रितों का सम्मान किया जाय। उन्होंने बताया कि सम्मानित होने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों व कोरोना वारियर्स का विवरण संबंधित विभागाध्यक्षों द्वारा 7 अगस्त तक भिजवाना होगा।
इसके पश्चात आवेदन पत्रों पर विचार नही किया जायेगा। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि 15 अगस्त को कलेक्टर निवास पर प्रातः 8 बजे तथा कलेक्टेट कार्यालय भवन पर 8.30 बजे, जिला कलेक्टर द्वारा झण्डारोहण किया जाएगा। जबकि इसी दिन समस्त सरकारी भवनों एवं शिक्षण संस्थाओं पर, संबंधित कार्यालय पर निर्धारित समय पर झण्डारोहण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से मनाए जाने के लिए कार्यक्रम प्रबंध, व्यवस्था, साफ-सफाई एवं रोशनी, पारितोषिक एवं प्रशंसा पत्र चयन, पारितोषिक वितरण, रंगोली सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मंच संचालन आदि समितियों का गठन किया गया है,
जिनमें विभिन्न अधिकारियों को अध्यक्ष एवं सदस्य बनाकर दायित्व सौंपा गया है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाशचंद, सीईओं शिवचरण मीना, एसडीएम देवेन्द्र सिंह परमार, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी धर्मेन्द्र मीना, कोषाधिकारी भरतलाल मीना, सीएमएचओं डॉ दिनेश मीना, नगर परिषद आयुक्त नरसी मीना, पीएमओ पूरणमल वर्मा सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ