करौली अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर ने कहा कि राजस्थान संपर्क पोर्टल,मुख्यमंत्री कार्यालय एवं मानवाधिकार आयोग मे लंबे समय से लंबित चल रहे प्रकरणों का अधिकारी शीघ्रता से निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें, जिससे कि संबंधित को राहत मिल सके।अतिरिक्त जिला कलक्टर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक आवश्यक सेवाओं कि समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।
उन्होने कहा कि बिजली,पानी, सडक, चिकित्सा, पशुपालन, उद्योग आदि विभागों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए की पानी एवं बिजली के कारण आमजन को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पडें, इसके लिए बिजली की नियमितता का पूरा ध्यान रखा जावे,अधिकारी आमजन का फोन रिसीव कर समस्या के समाधान का जवाब दे, उन्होंने नये अस्पताल में आने वाले मरीजों को पेयजल की आपूर्ति मिले इसके लिए पी.एच.डी एवं नगरपरिषद के अधिकारी प्रमुख चिकित्सा अधिकाारी के साथ स्थायी समाधान करें, जिससे की आने वाले मरीजों को पेयजल उपलब्ध हो सके।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि सम्पर्क पोर्टल के प्रकरणों को प्रथम लेवल पर ही निस्तारण करने के निर्देश भी दिए और कहा कि अपने स्तर पर ही नियमित रूप से आने वाली शिकायतों को समझकर उनका निस्तारण करेंगे तो बकाया प्रकरण नहीं बढेंगे। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाशचंद,एसडीएम देवेन्द्र सिंह परमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
करौली से अवनीश पाराशर की रिपोर्ट,


0 टिप्पणियाँ