राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार ग्रुप की सिफारिशों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंजूर कर लिया है. इसके तहत अब गर्भवती महिलाएं कोविड टीके के लिए पंजीकरण करा सकती है या सीधे टीकाकरण केंद्र जा सकती है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि वैक्सीन गर्भावस्था की किसी भी स्टेज पर लगाई जा सकती है। इससे पहले गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लगाने की दिशा में कशमकश चल रही थी।


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वैक्सीन इस महामारी से 98 ℅ तक सुरक्षा देती है. सरकार ने उस रिपोर्ट का हवाला दिया है जिसके तहत पंजाब सरकार ने पीजीआई और चंडीगढ़ पुलिस के साथ पुलिसकर्मियों पर शोध किया था। इसमें शामिल 4868 पुलिसकर्मी ऐसे थे जिन्हें टीका नहीं लगा था,



इनमें से 15 की मौत कोविड से हुई। वही एक डोज लेने वाले 35,856 पुलिसकर्मियों में से 9 की मौत हो गई। जबकि दोनों डोज लेने वाले 42,720 पुलिसकर्मियों में से सिर्फ दो  की मौत हुई।

ब्यूरो रिपोर्ट।