सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद बनास नदी के एलओआई क्षेत्र से पुलिस प्रशासन से बैखौफ बजरी माफियाओ द्वारा धड़ल्ले से किए जा रहे अवैध बजरी खनन एवं परिवहन व भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सपोटरा पुलिस ने बजरी माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए अवैध बजरी का जखीरा पकडते हुए सात ट्रैक्टर ट्रॉलीओ को जप्त करने की कार्रवाई की है। जिससे बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया।


सपोटरा थाना अधिकारी बनवारी लाल मीणा ने बताया कि पुलिस प्रशासन से बैखौफ बजरी माफियाओं द्वारा बनास नदी के पेटे से अवैध बजरी खनन करके अवैध परिवहन करने की शिकायत मिलने पर बजरी माफियाओ के ऊपर शिकंजा कसते हुए मन थाना अधिकारी के नेतृत्व में अवैध बजरी से भरे हुए तीन ट्रैक्टर ट्रॉलीओ को लावारिस अवस्था में बंदा की डोंगरी से जप्त किया है

 वही एक अन्य ट्रैक्टर जो बनास नदी से बजरी भरकर बड़ौदा गजराज पाल के रास्ते से होकर जोड़ली की तरफ आ रहा था मुखबिर से मिली सूचना पर एएसआई गोपाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर का पीछा करके जोड़ली गांव से जप्त किया है लेकिन ट्रैक्टर का चालक स्वरूप मीणा निवासी बुकना अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर को छोड़कर मौके से फरार हो गया।थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा ने बताया कि बजरी माफिया स्वरूप मीणा निवासी बुकना के अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर के खिलाफ खनिज अभियंता पुष्पेंद्र मीणा के द्वारा अवैध बजरी खनन का मुकदमा दर्ज करवाया गया है

 इसके साथ ही बजरी माफिया स्वरूप मीणा का ट्रैक्टर इससे पूर्व 2017 में दर्ज अवैध बजरी खनन के मुकदमे में मुलजिम है साथ ही इसी ट्रैक्टर के द्वारा कुछ महीनों पूर्व जाखोदा निवासी प्रदीप मीना को जान से मारने की नियत से टक्कर मारी गई थी।उस प्रकरण में भी बजरी माफिया स्वरूप मीना का ट्रैक्टर पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहा था जिसको शुक्रवार को अवैध बजरी खनन करके परिवहन करने पर बजरी से भरे हुए को जप्त किया गया है लेकिन बजरी माफिया स्वरूप मीना फरार हो गया।


तीन ट्रैक्टरों को किया 207 एमवी एक्ट में जप्त।


सपोटरा पुलिस द्वारा अपराधियों और बजरी माफियाओं की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस ने अवैध बजरी खनन से भरे हुए चार ट्रैक्टरों के अलावा तीन ट्रैक्टर ट्रॉली को 207 पुलिस एमबी एक्ट में जप्त किया है।इस प्रकार शुक्रवार को सपोटरा पुलिस ने कुल 7 ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त करने की बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया।वही थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा ने बताया कि अपराधियों और बजरी माफियाओं के खिलाफ धरपकड़ अभियान जारी रहेगा।

करौली से अवनीश पाराशर की रिपोर्ट,