राजस्थान में मानसून का दौर जारी है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में लेकर 4 जिलों में अति भारी बारिश और 3 जिलों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।



दरअसल राजस्थान में मानसून एक बार फिर से मेहरबान हो गया है। मानसून की मेहरबानी के चलते ही ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है।मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए प्रदेश के पांच जिलों में भारी से अति भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।साथ ही अधिकांश जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात होने की भी संभावना जताई है।


मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी की चेतावनी 


मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर बताया है कि पूर्वी राजस्थान के अजमेर, टोंक, सवाई माधोपुर, सिरोही, भीलवाड़ा, बूंदी, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, कोटा, बारां, झालावाड़, जिलों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है।


मौसम विभाग ने इन जिलो मे भारी बारिश का अलर्ट।


मौसम विभाग ने भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, कोटा जिले में एक दो स्थानों पर भारी बारिश और प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, बारां व झालावाड़ जिले में भारी से अति भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।मौसम विभाग की मानें तो बाड़मेर, पाली, जालौर जिलों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है। इसरो के सैटेलाइट से देखने पर दक्षिण पूर्वी और दक्षिण पश्चिम राजस्थान में सघन बादल दिखाई दे रहे हैं, जिससे धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, बारां, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, सिरोही, जालोर, डूंगरपुर, बांसवड़ा जिलों में बारिश की संभावना है।इधर भीलवाड़ा और अजमेर जिले के कुछ हिस्सों में अति सघन बादलों से बारिश की पूरी संभावनाएं बन रही हैं.

जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट,