झालावाड़ जिले के हिम्मतगढ़ में बीती रात चोरों ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मे लगे कंप्यूटर के दो मॉनिटर चुरा कर लिए है। चोरी की घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात चोर स्कूल का दरवाजा तोड़कर स्कूल के कंप्यूटर कक्ष में घुस गए। जहां चोर कंप्यूटर के साथ लगे दो मॉनिटर चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बात स्कूल प्रशासन ने घटना की रिपोर्ट रायपुर थाने में दर्ज करवाई। जिस पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।


झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत की रिपोर्ट,