करौली शहर सहित जिलेभर में शनिवार को गुरू पूर्णिमा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया.. इस दौरान शिष्यो ने अपने गुरू की चरण वंदना कर आर्शावाद लिया और सद मार्ग पर चलने का वचन दिया...


जिले में गौमती आश्रम,चैनपुर आश्रम, मौनी बाबा अतेवा आश्रम, गोमती कॉलोनी स्थित आध्यात्मिक गुरु हरी मोहन शर्मा के निवास सहित घरो पर गुरू पूजा व वंदना का कार्यक्रम आयोजित किया गया.. इसी प्रकार शिष्यो ने अपने गुरू का पूजन कर भव सागर पार करने व सद मार्ग पर चलने का आशीष प्राप्त किया.. 


वही शिष्यों ने गुरूओ को विश्व कल्याण व प्राणी मात्र के हित में काम करने का वचन दिया.. जिले भर में आयोजित गुरू पूर्णिमा कार्यक्रमो में गुरू के जयकारे गूंजतें रहें.. इस दौरान सैकडो लोगो ने पूजा अर्चना के बाद प्रसादी ग्रहण की.. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उत्तर भारत के प्रसिद्ध कैला देवी आस्था धाम में एव मदनमोहन मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने कतार बंद होकर दर्शन किए और खुशहाली की दुआ मांगी. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोमती कॉलोनी निवासी आध्यात्मिक गुरू हरिमोहन शर्मा ने गुरु पूर्णिमा के महत्व को लेकर बताया की.गुरु पूर्णिमा का पर्व सनातन धर्म की रक्षा एवं समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त कर मनुष्य को अच्छे जीवन जीने की राह दिखाता है.



 आध्यात्मिक गुरुजी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधारोपण एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाकर सनातन धर्म की रक्षा करने का संदेश दिया.उन्होंने कहा कि गुरू किसी भी व्यक्ति के अंधकारमय जीवन में ज्ञान की ज्योति प्रदान करता है.. इससे मनुष्य उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर होता है.

करौली से अवनीश पाराशर की रिपोर्ट,