करौली जिला मुख्यालय स्थित गंगापुर मोड के पास शनिवार को भीषण सडक हादसा हो गया. हादसे मे एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई. वही दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को जिला अस्पताल मे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है

.जहा घायल का उपचार जारी है.इधर ग्रामीणो और परिजनो ने वाहन चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हंगामा करते हुए कैलादेवी गंगापुर मार्ग पर जाम लगा दिया जिससे दोनो और वाहनो की लम्बी कतार लग गई. सुचना पर घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम और डीएसपी की समझाइश के बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी मे रखवाया गया है.पुलिस मामला दर्ज कर चालक की तलाश मे जुट गई है.

जानकारी के अनुसार अनियंत्रित रफ्तार से दौड़ रहे अवैध बजरी से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार एक महिला की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने करौली कैला देवी और करौली गंगापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोग मृत महिला के शव के साथ सड़क पर धरना देकर बैठ गए। जाम की सूचना पाकर एसडीएम देवेंद्र परमार डीएसपी मनराज कोतवाली सीआई रामेश्वर दयाल सदर एसएचओ अमित कुमार मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों की समझाइश की। 

इस दौरान लोग ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग पर खड़े रहे। जानकारी के अनुसार मृतक मंगलो देवी अपने दामाद गिर्राज के साथ बाइक से डफलपुर से करौली की ओर आ रही थी। इस दौरान कैला देवी की ओर से आ रही बजरी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने मोड़ के समीप बाइक को टक्कर मार दी। 


जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।  गिर्राज घायल हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त कर लिया है। डीएसपी मानराज मीना ने बताया कि परिजनो से समझाइश कर जाम को खुलवा दिया गया है.मृतका के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी मे रखवाया गया है.जहा चिकित्सकीय दल से मृतका के शव की पोस्टमार्टम करवाया जायेगा. ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है.



करौली से अवनीश पाराशर की रिपोर्ट,