श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था, श्रीगंगानगर जिले में इंदिरा गाँधी नहर में सिंचाई पानी का रेगुलेशन जारी करने, गंगनहर में सिंचाई पानी की भयंकर कमी व रेगुलेशन की गड़बड़ी, बिजली के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि, किसानों की कर्जा माफी व फसल बीमा योजना के बकाया भुगतान सहित अनेक मांगों से भारतीय जनता पार्टी 30 जुलाई को      

 श्रीगंगानगर के महाराजा गंगा सिंह चौक पर धरना देगी।

श्रीगंगानगर आज ग्रीन रिसोर्ट में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में सांसद निहालचंद विधायक रामप्रताप कासनिया, विधायक संतोष बावरी, विधायक बलबीर लूथरा, और पार्टी के जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने हिस्सा लिया । बैठक में पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, पूर्व विधायक राजेंद्र भादू, विनीता आहूजा जुगल डुमरा ,श्री चंद चौधरी सहित अनेक नेताओं व विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों ने भी हिस्सा लिया।

बैठक के बाद हुई पत्रकार वार्ता में भाजपा के जिला अध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने राज्य की गहलोत सरकार को सिंचाई पानी कर्ज माफी बिजली की दरों में वृद्धि करने सहित विभिन्न मुद्दों पर गंभीर आरोप लगाए ।उन्होंने कहा कि राज्य में गहलोत की सरकार जब से आई है तभी से कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है ,आए दिन वारदातें हो रही है जिससे प्रदेश वासी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं ।

भाजपा सरकार में चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं का  रोका गया जिससे आम जनता को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। इंदिरा गांधी नहर में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं दिया जा रहा वहीं सिंचाई पानी का रेगुलेशन जल्दी जारी करने की भी मांग की । उन्होंने बताया कि सरकार को चाहिए कि जनता को अति शीघ्र राहत प्रदान करें क्योंकि कोरोना का हाल में जनता वैसे ही बुरी तरह से त्रस्त है और तमाम तरह की समस्याओं से गिरी हुई है।

पार्टी के और सांसद निहालचंद ने कहा कि राज्य सरकार की विफलताओं को लेकर 30 जुलाई को महाराजा गंगा सिंह चौक पर सुबह 11 बजे से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य धरना देंगे  जिसे जान जागरण अभियान का नाम डिगा गया है। और जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।