संगरिया क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों में एक नाबालिग बालिका जिसकी उम्र करीब 13 वर्ष एवं एक दूसरे गांव में 2 नाबालिग बहनों के जिनकी उम्र 13 व 14 वर्ष है उनका बाल विवाह उनके परिजनों द्वारा जबरन करवाया जा रहा है

 जिस पर जिला कलेक्टर द्वारा स्थानीय प्रशासन को निर्देशित कर मौका पर जाकर बाल विवाह न करने हेतु उनके परिजनों को समझाइश करते हुए पाबंद किया गया लेकिन पाबंद करने के बावजूद परिजन नही माने व बालिकाओं को अन्यत्र ले जाकर विवाह करने की सूचना बाल कल्याण समिति को मिली।सूचना मिलने पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेंद्र गोयल,व सदस्य प्रेमचंद शर्मा,सदस्य विजय चौहान,सदस्य अनुराधा सहारण,सदस्य सुमन सैनी संज्ञान लेते हुए संगरिया पुलिस थाना को पत्र लिखकर बालिकाओं को दस्तयाब कर CWC के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया जिस पर संगरिया पुलिस द्वारा बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने पर बालिकाओं को सावित्री बाई कन्या छात्रावास में आवासित किया गया इसके उपरांत बालिकाओं के परिजनों द्वारा CWC के समक्ष उपस्थित होकर आवासित बालिकाओं से मिलने की बार बार इच्छा जाहिर की जिस पर बालिकाओं ने उनसे मिलने से स्पष्ट इनकार कर दिया 



बालिकाएं सहमी हुई व डरी हुई थी,समिति की पूर्ण बैंच ने अध्यक्ष जितेंद गोयल के साथ जाकर पूछताछ की तो एक बालिका ने बताया कि उसके ताऊ के बेटे द्वारा मेरे साथ पिछले 3-4 माह से जबरन डरा धमकाकर  दुष्कर्म किया जा रहा है,और अन्य दूसरी बालिका ने बताया कि उसके दादा द्वारा 1 जुलाई व 2 जुलाई को दुष्कर्म किया गया जिस पर cwc द्वारा उक्त दोनों प्रकरण में संबंधित थाना में पोक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज करवाने को लेकर जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक को अवगत करवाया गया।जिस पर पुलिस अधीक्षक ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए 1 घण्टे में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया,प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

हनुमानगढ़ से विश्वास कुमार की रिपोर्ट,