श्रीगंगानगर के स्थानीय महाराजा गंगा सिंह स्टेडियम में आज सादुल शहर विधायक व राजस्थान जूडो संघ के अध्यक्ष  जगदीश चंद्र जांगिड़ ने जूडो मैट का उद्घाटन किया।अब जिले के जूडो खिलाड़ियों को महाराजा गंगासिंह स्टेडियम में नियमित प्रशिक्षण हेतु मैट उपलब्ध हो गए हैं व प्रशिक्षक भी उपलब्ध है जो कि निशुल्क सेवाएं दे रहे हैं. इसके अलावा आज ओलंपिक में खेल रहे भारतीय खिलाड़ियों हेतु  चीयर्स फॉर इंडिया का भी आयोजन किया गया ।


विधायक  जगदीशचंद्र जांगिड़ ने खिलाड़ियों को आश्वासन दिया कि सरकार पूरी तरह खिलाड़ियों को हर संभव सहायता कर रही है। खिलाड़ियों को 56 विभागों में सीधे खेलकूद कोटे में नौकरियां दी जा रही हैं। इसके अलावा सरकार द्वारा पहली बार डायरेक्ट डीवाईएसपी व प्रथम ग्रेड की नौकरियां दी जा रही हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि सितंबर माह तक श्रीगंगानगर में राज्य स्तरीय जूडो की प्रतियोगिता करवाई जाएगी व स्टेडियम में हर संभव सहायता उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने ओलंपिक में भाग ले रहे सभी भारतीय खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन करने  व उन्हें उर्जा प्रदान करने के लिए चीयर्स फॉर इंडिया का आयोजन किया । 


शनिवार को वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू द्वारा रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी व सभी खिलाड़ियों को उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने  हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर सादुलशहर से सुखविंदर सिंह लालगढ़िया ,जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र विश्नोई, पूर्व जिला खेल अधिकारी सुरजीत सिंह ,उमेद सिंह यादव व प्रशिक्षक हरजिंदर सिंह ,शमशेर सिंह व जूडो प्रशिक्षक जगदीप सिंह ,खेल प्रेमी व खिलाड़ी उपस्थित रहे।

श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर,