धौलपुर जिले के बाड़ी कोतवाली थाना इलाके के मौहल्ला चंगबारिया पाड़ा में एक ही समुदाय के दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर आज रात को झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों तरफ से जम कर पथराव हुआ और उसके बाद फायरिंग भी हो गई,जिससे लोगो मे अफरा तफरी मच गई और लोग घरो के अंदर बंद हो गए.
स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पथराव और फायरिंग की सूचना पर बाड़ी पुलिस उप अधीक्षक बाबूलाल मीणा दो थानों की पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही आरोपी मौके से फरार हो गए। तनाव को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया है जो मोहल्ले में गश्त कर रहा है।
जानकारी के मुताबिक चंगबारिया पाड़ा के रहने वाले शरीफ और हमीद पक्ष के लोगों में पुरानी रंजिश को लेकर आज रात को कहासुनी हो गई और कुछ ही देर बाद दोनो पक्षो में जम कर पथराव ओर फायरिंग हो गई। पथराव और फायरिंग की सूचना पर बाड़ी पुलिस उप अधीक्षक बाबूलाल मीणा दो थानों के पुलिस लवाजमें के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पूर्व दोनों पक्षों के आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौहल्ले में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए भारी पुलिस बल को तैनात किया हैं।



0 टिप्पणियाँ