उदयपुर से भगवान प्रजापत की रिपोर्ट।
उदयपुर जिले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र के बीएसएनएल ऑफिस के समीप स्थित श्मशान घाट पर तांत्रिक क्रिया करते दो युवकों को ग्रामीणों ने धर दबोचा। वहीं एक आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने इसके बाद गोगुंदा थाने में सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पंहुची और ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस तांत्रिक क्रिया करने वाले दोनों युवकों को थाने ले गयी जंहा पर दोनों से पूछताछ की गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बीएसएनएल ऑफिस के पीछे श्मशान घाट पर कुछ लोग तांत्रिक क्रियाएं कर रहे है। ऐसी सूचना मिलने के बाद आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने तांत्रिक क्रिया करने वाले शंकरलाल और हेमराज को पकड लिया। हांलाकि इनके एक साथ को ग्रामीणों के इकठ्ठा होने की भनक लग गयी तो वह मौके से फरार हो गयज्ञ। इधर ग्रामीणों ने पहले दोनों से पूछताछ की लेकिन जब दोनों ने कुछ नही बताया तो ग्रामीणों ने गोगंुदा थाने में इसकी सूचना दी। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। 21 वीं सदी में भी तांत्रिक क्रिया से बाज नही आने वाले दोनों युवक अब पुलिस की गिरफ्त में है।


0 टिप्पणियाँ