सवाई माधोपुर से हेमेंद्र शर्मा की रिपोर्ट।
राज्य की प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्रुति शर्मा आज सवाई माधोपुर के रणथंभौर नेशनल पार्क के दौरे पर रही । जहां पर उन्होंने रणथंभौर नेशनल पार्क के खंडार रेंज स्थित गिलाई सागर वन चौकी पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की । 'मैं भारत फाउंडेशन' तथा एनजेआरएस के द्वारा लैंड लिटिगेशन एंड एनवायरमेंटल लॉस विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में शिरकत करते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्रुति शर्मा ने वनों को सुरक्षित रखने हेतु लोगों से आह्वान किया। इस अवसर पर रणथंभौर बाघ परियोजना की खंडार रेंज में वन संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी निभाने के लिए रेंज स्तर पर लैंड लिटिगेशन एंड एनवायरमेंटल लॉस के लिए फॉरेस्ट लाइजन ग्रुप की भी शुरुआत की गई। जहां कार्यक्रम में ''मै भारत फाउंडेशन'' के अध्यक्ष रितेश शर्मा साथ ही एन जे आर एस के पदाधिकारी लाँयर नीलांबर झा प्रशासनिक अधिकारी शिप्रा शर्मा रणथंभौर बाघ परियोजना के मुख्य वन संरक्षक टीसी वर्मा उप वन संरक्षक महेंद्र शर्मा एसीएफ अरविंद झा रेंजर विष्णु गुप्ता सहित वन विभाग के दर्जनों कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। गोष्ठी में'' मैं भारत फाउंडेशन'' के तहत वन संरक्षण तथा वन भूमि पर लगातार हो रहे अतिक्रमण के बारे में विशेष रूप से वार्ता करने के दौरान वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए तैयार की जाने वाली रणनीति पर महत्वपूर्ण वार्ता की गई। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्रुति शर्मा द्वारा जिला सागर वन चौकी पर पौधारोपण भी किया गया तथा अन्य लोगों को भी पौधारोपण करने हेतु आह्वान किया गया।


0 टिप्पणियाँ