कोरोना वायरस के अब तक सबसे खतरनाक म्युटेंट कहे जाने वाले डेल्टा प्लस का खतरा दुनिया भर में मंडरा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार यह खतरनाक खतरनाक म्यूटेंट दुनिया के अब तक 100 देशों में मिल चुका है


 और इसका लगातार प्रसार बढ़ रहा है। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेडरोज अधानोम ने यह बात कही है। उन्होंने बताया कि डेल्टा में अभी भी म्यूटेशन हो रहे हैं। डब्ल्यूएचओ के अनुसार वैक्सीनेशन में तेजी लाकर इस पर काबू पाया जा सकता है। इसलिए सभी देशों को टीकाकरण पर ज्यादा से ज्यादा जोर देना चाहिए। 



आपको बता दें कि देश के कई राज्यों में भी इस नए म्यूटेंट के मरीज सामने आ चुके हैं और महाराष्ट्र में तो इसके संक्रमण से कई  मरीजों की मौत भी हो चुकी है।

ब्यूरो रिपोर्ट।