प्रदेश में जल्द ही 8 नई कोर्ट खुलेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। इसके तहत टोंक के टोडारायसिंह में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय को वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में क्रमोन्नत करने का प्रावधान भी है। 



बांसवाड़ा के आनंदपुरी, सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा और भरतपुर के उच्चैन में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय खोलने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। इसके साथ ही नागौर के कुचामन सिटी और लाडनूं और टोंक के निवाई सहित जयपुर महानगर प्रथम के बस्सी में अपर जिला न्यायाधीश कोर्ट खोलने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट।