राजस्थान सरकार के चिकित्सा मंत्री के जन्मदिवस पर प्रदेशव्यापी पौधारोपण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य भवन परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें सीएमएचओ डाॅ. दिनेशचंद मीना, डीप्टी सीएमएचओ डाॅ. सतीशचंद मीना ने दर्जनों पौधे रोपण कर देखभाल की जिम्मेदारी तय की।

पौधारोपण को पुनीत गतिविधि बताते हुए सीएमएचओ डाॅ मीना ने कहा कि पौधारोपण कर जन्मदिवस मनाया जाना प्रकृति प्रेमी होने का परिचायक है, प्रदेशव्यापी पौधारोपण से जहां एक ओर पर्यावरण संतुलन को मजबूती मिलेगी, वही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यालयों में हरियाली और गंदगी रहित वातावरण मिलेगा।



 उन्होंने मौजूद कार्मिकों से अपने घरो और आसपास वर्षाकाल में छायादार और फलदार पौधे लगाने की अपेक्षा जताते हुए इस अवसर पर लगाये गये पौंधो की देखरेख की जिम्मेदारी तय की। इस दौरान डीपीएम आशुतोष पांडये, डीएनओ रूपसिंह धाकड, डीएसी विश्वेन्द्र शर्मा, स्टोर कीपर मनीष ने भी पौधारोपण में भाग लिया।

करौली से अवनीश पाराशर,