जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट,
मंत्रिमंडल बदलाव से पहले राजस्थान कांग्रेस में रायशुमारी का दौर शुरू हो गया है।प्रदेश के प्रभारी अजय माकन तय समय सीमा के अनुसार विधायकों और मत्रियों से एक-एक कर मुलाकात कर रहे हैं। खास बात यह है कि विधायकों को अकेले मिलने का मौका दिया जा रहा है, किसी भी बात तो लिखित में न लेकर उनसे सीधे बातचीत की जा रही है।
दरअसल राजस्थान में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और पुनर्गठन को लेकर राजस्थान के प्रभारी महासचिव अजय माकन राजस्थान के विधायकों से आज वन टू वन मुलाकात कर रहे है। सबसे पहले जयपुर के विधायकों से बात कर रायशुमारी कर रहे है। इससे पहले माकन विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से मुलाकात करने उनके निवास पर पहुंचे।विधानसभा की रायशुमारी में पहुंचे उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने कहा कि आज जो रायशुमारी होगी उससे सत्ता और संगठन को लेकर अजय माकन को प्रदेश की स्थिति के बारे में बेहतर पता लगेगा। राज-काज न्यूज को महेंद्र चौधरी ने कहा कि आज होने वाली रायशुमारी में अजय माकन और संबंधित विधायक के अलावा कोई भी दूसरा व्यक्ति मौजूद नहीं रहेगा. अजय माकन कुछ भी लिखित में नहीं लेंगे, वह सीधे विधायकों से बात उनका फीडबैक लेंगे. परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हमारे गार्जियन की तरह काम कर रहे हैं और अजय माकन जो भी सत्ता और संगठन को लेकर बात पूछेंगे वह उन्हें जरूर बता दी जाएगी. बता दें राजस्थान विधानसभा में रायशुमारी लगभग 11 बजे से शुरू हो चूकी है।शुरुआत में जयपुर संभाग के विधायकों से रायशुमारी की जा रही है। इनमें सबसे पहले जयपुर जिले के विधायकों को मौका मिलेगा. रायशुमारी मे जयपुर से मुख्य सचेतक महेश जोशी, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर, विधायक आलोक बेनीवाल, कांग्रेस विधायक अमीन कागजी, इंद्राज गुर्जर, वेद प्रकाश सोलंकी, गोपाल मीणा, गंगा देवी ओर उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी विधानसभा मे मौजूद है। प्रदेश प्रभारी अजय माकन के फीडबैक संवाद लेने पर विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने कहा कि हम शुरू से ही फीडबैक देने की मांग कर रहे थे। अब हमारी बात को सुना गया है। हमारी नहीं बल्कि कांग्रेस के तमाम विधायकों की बात को सुना गया है। माकन द्वारा फीडबैक लिया जा रहा है। हमने अपना फीडबैक दिया है। संगठन के साथ ही सरकार के कामकाज सहित अन्य मुद्दों पर उन्होंने अपना फीडबैक दिया।सोलंकी ने कहा कि उम्मीद है इस फीडबैक के बाद राजस्थान में कुछ अच्छी चीजें होंगी।वही मंत्रिमंडल विस्तार की देरी के सवाल पर वेद प्रकाश सोलंकी ने कहा कि अगर फीडबैक कार्यक्रम से कुछ अच्छी चीजें निकल कर आती है तो यह अच्छी बात है। भले ही कुछ दिनों की देरी हो जाये लेकिन केवल जीते हुए विधायको का ही फीडबैक लेना महत्वपूर्ण नही है। बल्कि जो हमारे साथी चुनाव हार गए हैं उनसे भी राय ली जाये। इधर विधायकों से अजय माकन की रायशुमारी के दौरान जयपुर विधायकों ने मंत्रियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए है। विधायक वेदप्रकाश सोलंकी और गंगा देवी ने कुछ मंत्रियों के साथ
ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला की अजय माकन से शिकायत की है। दोनो विधायकों ने काम नहीं करने के आरोप लगाये है।


0 टिप्पणियाँ